Monday, July 6, 2020

नही जाऊंगा तुम्हे छोड़कर


जो कहता है 
नही जाऊंगा कभी 
तुम्हे छोड़कर
उसे खुद नही पता होता
वो सिर्फ दिलासा दे रहा है
उसे खुद नही पता होता
तकदीर ईश्वर लिखता है
उसे नही पता होता
उसका कहा 
झुठला दिया जाएगा

होगा वही 
जो लिखा होगा 
उसकी किस्मत में

कभी कभी किस्मत रूठ जाती है
वो कहकर भी 
निभा नही सकता 
अपना वादा

क्योंकि 
उसकी उम्र पूरी हुई
उसे जाना है
ईश्वर की गोद मे

हमेशा के लिए

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home