Monday, September 24, 2012




चलो आज से पेड़ लगाए..
हो सकता हैं..... पैसे निकल आए..
छोड़ दे घोटाले सारे..
रोशनी.. हवा ......पानी की तरफ
अपना ध्यान लगाए..
हो सकता हैं ......पैसे निकल ही आए..
विश्वास भी ......बड़ी चीज़ होती हैं..
जब पत्थर सालिगराम बन सकता हैं
तो क्या पेड़ .....फल की जगह ......पैसे नही दे सकता हैं..
एक बार तो अपना विश्वास जगाए..
खूब ढेर सारे पेड़ लगाए..वो भी मिल कर
कुछ ना हुआ तो..... ऑक्सीजॅन का इंतज़ाम हो जाएगा..
लंबी होगी उम्र सबकी..
लेकिन एक सवाल????
जीने को पैसा कहाँ से आएगा????
 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home