Wednesday, October 10, 2012

क्या शक का भी इलाज़ हुआ करता हैं?





कर दिया सब कुछ अर्पण..
फिर भी हम पे शक करता हैं..
जाने कैसा हैं वो..

तुलसी जैसे पवित्र रिश्ते को..
नापाक किया करता हैं..
कैसे दिलाऊ भरोसा उसे..
वो तो बस सवाल पे सवाल किया करता हैं
नहीं हैं एक भी जवाब
अब हमारे पास ....
यु ही दिल को दुखाया करता हैं
ना जाने क्यूँ खुद को
हमसे दूर किया करता हैं
कहाँ से लाऊ, उसके लिए
खरीद कर एतबार..
अब कुछ नहीं हो सकता हैं..
दोस्तों अप ही बताये..
क्या शक का भी इलाज़ हुआ करता हैं?

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home